पूर्व प्रधानमंत्रियों लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी भी हुए थे शामिल
नई दिल्ली: प्रणब मुखर्जी के संघ के कार्यक्रम में जाने से भले ही कांग्रेस के कुछ नेता असहज महसूस कर रहे हों लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस के नेता संघ से जुड़े प्रोग्राम में जा रहे हों। यही वजह है कि बीजेपी ने कांग्रेस से सवाल पूछा है कि प्रणब मुखर्जी के संघ के कार्यक्रम में जाने में बुराई क्या है वै ये पहला मौका नहीं है जब संघ से जुड़े किसी कार्यक्रम में कांग्रेस के नेता पहुंचे हों या कांग्रेस के नेताओं ने सरकारी कार्यक्रम में संघ को बुलाया हो। 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने सरहद में राशन पहुंचाने में मदद की थी जिसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1963 में गणतंत्र दिवस की परेड में संघ को न्योता भेजा था। 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में संघ के स्वयंसेवकों की मदद ली थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विश्व हिंदू परिषद की एकात्म जलयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुईं थी। 1977 में संघ नेता एकनाथ रानाडे के न्योते पर इंदिरा गांधी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल...